अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार हिज़बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल सैयद हसन नसरुल्लाह ने अपने बयान में कहा है कि सऊदी अरब ने लेबनान के प्रधानमंत्री सआद हरीरी को क़ैदी बना लिया है, एवं लेबलान पर अपना पिट्ठू प्रधानमंत्री थोपने की कोशिश कर रहा है। यह हिज्बुल्लाह के सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह की एक सप्ताह में दूसरी महत्वपूर्ण स्पीच है।
उन्होंने कहा की लेबनान के प्रधानमंत्री हरीरी को सऊदी अरब में बंदी बना लिया गया है, एवं वापस नहीं आने दिया जा रहा है। सऊदी अरब लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सऊदी अरब ने इस्राइल को लेबनॉन पर हमला करने के लिए उकसाया है। लेकिन अगर इस्राइल ऐसी कोई ग़ल्ती करता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। इस षड़यंत्र से उसे अपमान के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा।
11 नवंबर 2017 - 16:52
समाचार कोड: 866198
उन्होंने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सऊदी अरब ने इस्राइल को लेबनॉन पर हमला करने के लिए उकसाया है। लेकिन अगर इस्राइल ऐसी कोई ग़ल्ती करता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी।